Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा के रेवाड़ी में भूकंप के झटके, 3.8 की तीव्रता से कांपी जमीन।



रेवाड़ी: Haryana Earthquake: रेवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट फैल गई. खासकर अरावली पर्वत श्रेणी के आसपास रहने वाले लोगों ने झटकों को ज्यादा महसूस किया. कई घरों में खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, जिसके बाद लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता करीब 2.8 मापी गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी के आसपास बताया जा रहा .

हरियाणा में क्यों आ रहे बार-बार भूकंप?
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है. जब प्लेट में मूवमेंट होती है, तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है. यही वजह है कि भूकंप के झटके महसूस होते हैं.

कैसे आता है भूकंप
धरती की सतह कई बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है, जो लगातार धीमी गति से खिसकती रहती हैं. जब ये प्लेट्स एक-दूसरे के पास आती हैं, टकराती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने की कोशिश करती हैं, तो उनके बीच भारी दबाव बनने लगता है. कई बार यह दबाव इतना बढ़ जाता है कि प्लेट्स के किनारे मुड़ जाते हैं या उनमें दरार आ जाती है. जब यह जमा हुआ दबाव अचानक निकलता है, तो जमीन के अंदर मौजूद ऊर्जा तेजी से बाहर की ओर फैलती है. इसी ऊर्जा के कंपन के कारण धरती हिलती है और भूकंप महसूस होता है.

भूकंप की तीव्रता
भूकंप की तीव्रता तो रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है. बता दें कि रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान गिरने लगता है. इसके अलावा 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में घर का भारी सामान हिल सकता है. वहीं 6 से 6.9 तीव्रता के भूकंप में इमारत का बेस दरक सकता है और 7 से 7.9 में इमारत गिर सकती है. 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा हो सकती है या तो तबाही मचती है.

Post a Comment

0 Comments