Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पप्पू यादव हुए गिरफ्तार, सिटी एसपी पटना भानु प्रताप सिंह खुद पहुंचे पूर्णिया सांसद के आवास



पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए सिटी एसपी पटना पश्चिमी भानु प्रताप सिंह खुद पप्पू यादव के आवास पहुंचे हैं.


उन्होंने बताया कि मामला गर्दनीबाग थाने से जुड़ा है. 1995 का एक केस है जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद भी सांसद पप्पू यादव उपस्थित नहीं. हुए इस कारण कोर्ट ने इनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. हम लोग इन्हें गिरफ्तार करने आए हैं. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह इस बारे में जानकारी दी है.

इस दौरान पप्पू यादव और पुलिस के बीच बहस भी हुई. पुलिसकर्मियों के साथ बहस होने पर पप्पू यादव ने कहा, "मुझे डर है कि ये लोग मुझे मरवा देंगे. रात में इनके थाने नहीं जाऊंगा. ये लोग मरवा देंगे. हम रात में नहीं जाएंगे हम सुबह ही जाएंगे. आपके पास कोर्ट का कोई ऑर्डर नहीं है. हम लोग कोर्ट जाएंगे इसके खिलाफ. हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम आपके साथ नहीं जाएंगे." आपको बता दें कि पप्पू यादव को पुलिस कुर्की के एक पुराने मामले में गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची है.

पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने भी न्यूज़ 18 से बातचीत की. उन्होंने बताया की 1995 के एक केस में बेल टूट गया है. उसी मामले में गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची है. इस मामले पर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा बहुत शानदार बिहार पुलिस.


हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े
बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया

हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई
लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा

बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके
रहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं

यह केस विनोद बिहारी लाल ने दर्ज कराया था. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि उनका मकान धोखाधड़ी के जरिए किराए पर लिया गया था. मकान मालिक को बाद में पता चला कि उनके घर का इस्तेमाल सांसद के ऑफिस के रूप में किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि किराए पर लेते समय तथ्यों को छिपाया गया. इस पर अदालत ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इस मामले में जब पप्पू यादव कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए तब अदालत ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित कर दिया.

इस पूरे मामले में पप्पू यादव का कहना है कि वह नीट छात्रा के लिए न्याय मांग रहे हैं तो बिहार पुलिस उन्हें टारगेट कर रही है. उनके पेट में दर्द हो गया है.

Post a Comment

0 Comments