IDFC फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार के अकाउंट में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक ने रिपोर्ट किया कि चंडीगढ़ की एक ब्रांच में हरियाणा सरकार के अकाउंट से जुड़ी 590 करोड़ रुपये (IDFC FIRST Bank Fraud Case) की बिना इजाजत और धोखाधड़ी वाली गतिविधि पाई गई।
IDFC फर्स्ट बैंक ने कहा कि उसकी चंडीगढ़ ब्रांच के कुछ कर्मचारी हरियाणा सरकार से जुड़े अकाउंट से 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल थे।
IDFC फर्स्ट बैंक ने कहा कि उसकी चंडीगढ़ ब्रांच के कुछ कर्मचारी हरियाणा सरकार से जुड़े अकाउंट से 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल थे।
बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए कहा, "बैंक लागू कानून के अनुसार, कर्मचारियों और दूसरे बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त डिसिप्लिनरी, सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई करेगा।"
बयान मे आगे कहा गया, "हरियाणा सरकार के एक खास डिपार्टमेंट से जानकारी मिलने पर शुरुआती इंटरनल असेसमेंट के आधार पर, बैंक ने चंडीगढ़ की एक खास ब्रांच में कुछ कर्मचारियों द्वारा बिना इजाजत और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से जुड़ी एक घटना की पहचान की है, और इसमें शायद दूसरे लोग/एंटिटी/काउंटरपार्टी भी शामिल हो सकते हैं।"
0 Comments