Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जोहड़ में गिरी।



करनाल : हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है. अनियंत्रित स्कॉर्पियो जोहड़ में गिर गई जिसके बाद ग्रामीणों की तत्परता से युवक सुरक्षित निकल सके. करनाल के सटोंडी गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करनाल से मूनक की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने जोहड़ में जा गिरी. रात का समय होने के कारण दृश्य और भी भयावह था, लेकिन गाड़ी में सवार दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी.

जोहड़ में फंसने के बाद दोनों युवक शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कुछ ही देर में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे. गाड़ी चालक के एक मित्र ने हाइड्रा मशीन बुलवाई, जिसके बाद जोहड़ से स्कॉर्पियो को निकालने का प्रयास शुरू हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वाहन को बाहर निकाल लिया गया. गाड़ी निकालने के दौरान पूरा गांव मौके पर मौजूद रहा. ग्रामीणों और गोताखोरों की संयुक्त कोशिशों से रेस्क्यू सफल रहा. फिलहाल स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक सुरक्षित हैं और उनके परिजन भी राहत की सांस ले रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments