Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

करनाल में दर्दनाक हादसा, फोटो खींचते समय यमुना नहर में बहे दो किशोर; बचाव अभियान जारी




करनाल। 
घोघड़ीपुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम नहर किनारे फोटो खींचने के चक्कर में दो बच्चे पश्चिमी यमुना नहर में बह गए। तीसरे बच्चे ने इसकी सूचना स्वजन को दी। स्वजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और गोताखोरों को बुलाया। अंधेरा होने के कारण बच्चों का नहर में कोई सुराग नहीं लगा।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे नहर किनारे खड़े थे और फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय लक्की का पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया। इसके बाद 12 वर्षीय का प्रतीक उसे पकड़ने लगा तो वह भी नहर में उसके पीछे गिर गया। नहर के तेज बहाव में बह गए।

उनके साथ एक और बच्चा था, जिसने इसकी जानकारी घर जाकर दी। नहर में डूबे दोनों बच्चों की साइकिल नहर किनारे मिली है। उनमें से एक की चप्पल भी मिली है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लगा है। स्वजन को रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बच्चे एक गली में रहते थे और एक दूसरे के पड़ोसी थे।

घोघड़ीपुर के समीप दो बच्चों के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चला है। अब सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे थे।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments