Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अम्बाला कैंट के SDM ऑफिस में मनाया गया शहीद भगत सिंह का जन्मदिन । BJP के कार्यकर्ता माननीय कपिल विज जी और SDM के साथ रहे मौजूद ।


अम्बाला कैंट के SDM ऑफिस के अंदर माननीय अनिल विज के आदेश पर SDM ऑफिस में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया । इस मौके पर BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता कपिल विज के साथ बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । अम्बाला के वार्डो के कई MC भी मौजूद रहे । 

इस मौके पर अंबाला कैंट के SDM ने सरदार भगत सिंह की जीवन को लेकर अपने महत्व पूर्ण विचार रखे । इतनी सुंदर तरीके से  SDM साहब ने भगत सिंह के बारे में बताया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए ।

उनके बाद एक छोड़े बच्चे आरव ने सरदार भगत सिंह को लेकर एक कविता सुनाई जिसका शीर्षक "आजादी का एक दीवाना " था । इस कविता को सुनकर भी सभी को फक्र महसूस हुआ । 

उसके बाद एक बच्ची डिंपल ने  जो GOVT. PG COLLAGE KI छात्रा है  उसने एक गीत सुनाया जिसका शीर्षक था "ए मेरे वतन के लोगों " । 
बच्ची ने बड़ी ही सुंदर तरीके से ये भक्ति गीत सुनाया ।

इसके बाद एक बच्ची लविका ने भी जो की govt. PG Colleage की ही छात्रा है उस बच्ची ने भी एक कविता सुनाई । लविका ने अपनी शुरुवात इन शब्दों से कि "कहे कोई खुदा उसको कोई भगवान कहता है " बच्ची के ये शब्द सुनकर सभी ने तालिया बजाई । उसके बाद बच्ची ने बताया कि शहीदी क्या होती है।  जब कोई सैनिक शहीद होता है तो उसके प्यार वालों का क्या क्या चला जाता है।  बच्ची ने सैनिकों को लेकर जो कविता सुनाई उसको सुनकर सभी सैनिकों के लिए सम्मान जाग उठा।

उसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज जी  ने शहीदों के बारे में अपने विचार रखें और थोड़े ही शब्दों में उन्होंने ऐसी बात बोल दी जो दिल को छू गई उन्होंने बोला कि आज जो भी सदस्य यहां बैठा है जब वह घर जाएगा तो बच्चे जब घर देरी से आने का कारण पूछेंगे तो बच्चों को बताना है कि आज शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन है जिसकी वजह से में लेट हो गया ताकि बच्चे भगत सिंह के बारे में जान सके ।

प्रोग्राम में पकोड़े समोसे और चाय की व्यवस्था भी थी 
कुल मिलाकर बड़ा ही अच्छा प्रोग्राम आज अम्बाला कैंट के SDM कार्यालय में किया गया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments