नूंह जिले में चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की गई. जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है.
पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपियों व उनके समर्थकों ने पुलिस पर अवैध हथियारों व राइफलों से जमकर फायरिंग की. पहले आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और बाद में राइफल व कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी करीब 7 से 8 राउंड हवाई फायरिंग की.
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया. बिछोर पुलिस ने मामले में 30 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है ।
जानकारी के अनुसार सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खां उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना में रेड डालने पहुंची थी. आरोपियों पर पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमें दर्ज हैं. जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, वैसे ही आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया.
गनीमत यह रही कि गोली सिपाही समीर के हाथ को छूकर निकल गई. जिससे वह बाल-बाल बच गए. पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा. इस दौरान उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया. इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments