Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अब तेजस्वी की सभा में PM मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्द, BJP ने शेयर किया वायरल वीडियो



दरभंगा में कांग्रेस के मंच से कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहे जाने के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव की सभा में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी शनिवार को बिहार अधिकार यात्रा के क्रम में महुआ में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। भीड़ के बीच से ही कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री की मां के लिए अपशब्द कहते हुए नारे लगाए। उनके हाथों में राजद का झंडा था।

उन्होंने भाजपा के विरुद्ध भी नारे लगाए, हालांकि किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उस समय तेजस्वी मंच पर ही थे। उनके साथ महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन भी थे। प्रधानमंत्री की मां के लिए जिस सभा में अपशब्द कहे गए, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो

पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंदर पासवान ने इसे साझा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के लिए अभद्र टिप्पणी करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वह सब देख रही है। पहले राहुल गांधी और अब तेजस्वी की सभा में जिस तरह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया, वह उनकी मानसिकता बता रहा है।

इधर, महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन ने इसे पूरी तरह निरस्त करते हुए बताया कि सभा में प्रधानमंत्री या उनके परिवार के संबंध में किसी ने भी कोई अमर्यादित बात नहीं कही है। यह सब भाजपा का दुष्प्रचार है।


राजद ने वीडियो पर जताया संदेह

वीडियो पर संदेह प्रकट करते हुए राजद ने इसे भाजपा का प्रपंच बताया है और जांच की मांग की है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने शनिवार आधी रात बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को मिले अभूतपूर्व समर्थन से भाजपा काफी घबरा गई है।

यात्रा में तेजस्वी द्वारा जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, भाजपा और उसके सहयोगी उन मुद्दों पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments