Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अर्जुन चौटाला ने दिया विवादित बयान, अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को बताया हरियाणा की राखी सावंत



रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्रामीण एरिया के दौरे के दौरान चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को हरियाणा की राखी सावंत कहकर तंज कसा है। अर्जुन ने कहा कि मैं दिग्विजय का फोन उठाऊं कोनी।

चाहे वह 40 बार कर लें, कुछ भी हो जाए। वह जो कहे, कहता रहे, वह तो हरियाणा की राखी सांवत है, वह कुछ भी कह सकता है। बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई काम है तो किसी के लिए कोई मनाही नहीं है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के काम ना होने का आरोप लगाया था और कहा कि विधायक अर्जुन चौटाला उनका फोन नहीं उठाते। उन्होंने अर्जुन को फोन उठाने की नसीहत दी थी।


जिसके बाद अर्जुन चौटाला ने उसे जवाब दिया। अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत चौटाला के पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने उन्हें निकाल दिया। अब पार्टी में वापस जा नहीं सकते।

इसलिए पार्टी बनाने की फिराक में है ताकि पहले पार्टी बना लो, बाद में विलय कर लो। मेरे से लिखकर ले लो। यदि पार्टी बनती है तो भाजपा में ही विलय होगी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments