Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

*एक घंटा, एक साथ, श्रम दान: मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने सेक्टर 7 मार्केट में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान*


*एक घंटा, एक साथ, श्रम दान: मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने सेक्टर 7 मार्केट में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान* 
 *पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर मेयर ने किया विस्तार से संबोधन* 

अंबाला शहर, 25 सितंबर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज अंबाला शहर के सेक्टर 7 मार्केट में नगर निगम अंबाला शहर की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने “एक घंटा, एक साथ, श्रम दान” अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में नगर निगम के सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई और शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और समाज सेवा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भारतवर्ष के इतिहास में कुछ ही ऐसे नेता हुए हैं जिन्होंने राजनीति को विशेषाधिकार ना मानकर सेवा संकल्प और समर्पण का माध्यम माना, आदरणीय दीनदयाल उपाध्याय जी ऐसे ही नेता थे, जिन्होंने राजनीति को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से जोड़ा। उनके द्वारा दिया गया एकात्मक मानवतावाद का दर्शन आज भी पिछले सात आठ दशकों से भारत वर्ष ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रसांगिक बना हुआ है। आज भारतवर्ष में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उनकी सरकार उन्हीं के द्वारा दिखाए गए मार्ग को अपने कार्यों व योजनाओं के जरिए क्रियान्वित करके समाज उत्थान के कार्य में पूरे समर्पण भाव से लगे हुए हैं। और इस दर्शन और विचारधारा कहीं प्रभाव है कि भारतवर्ष के सामने अनेकों अनेक चुनौतियां आने के बावजूद भी देश और समाज में उन चुनौतियों का सामना करने का समर्थ आ जाता है क्योंकि अंतोदय की भावना आज सरकार के जरिए हर आमजन के मन तक पहुंची है। आज जब हम दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 में जयंती मना रहे हैं तो हमारे हरियाणा प्रदेश में भी यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में जो अनेकों अनेक गरीब वंचित और शोषित समाज के लिए योजनाएं लाई गई है गुना केवल इस विचारधारा की परिचायक है अपितु समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सरकार में विश्वास को सुदृढ़ करने वाली है। 

आगे बात करते हुए मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कोरोना कल में भी भारत की सरकार ने अंत्योदय और एकात्मक मानवतावाद के विचार को आत्मसात करते हुए भारत में वैक्सीन बन जाने पर उसे वैक्सीन को न केवल हर आखिरी नागरिक तक पहुंचा अपितु देश के बाहर भी अन्य छोटे और कम अर्थव्यवस्था वाले देशों को भी उसे वैक्सीन को पहुंचकर पूरे विश्व भर में एकात्मक मानवतावाद का संदेश दिया। 

सफाई अभियान और संबोधन के बाद उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने अंत में अपील की कि सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और पूरे शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में अपनाएं। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के साथ एडवोकेट संदीप सचदेवा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम गिल, सुरिंदर घई,मुकेश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, विपिन चोपड़ा, अमन बंसल, सुरिंदर पाल कुमार, डॉ  राजपाल बहल, पवन चुघ नरेश धवन मोहित अहलूवालिया दीपक गांधी सुमित सचदेवाआदि ने भी स्वच्छता के लिए श्रमदान दिया।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments