Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला कैंट के बब्याल में सब्जी बेचकर घर आ रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल ।



अंबाला कैंट में अपराधियों के घोसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं अभी पिछले महीने की बात है अंबाला कैंट के गांव दिलिपगढ़ में एक सूरज नामक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी जिसको बीते हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ कि अंबाला कैंट के बब्याल गांव में शुक्रवार शाम के समय सब्जी बेचकर वापस आ रहे दो युवकों पर भी चाकू से हमला कर दिया गया ।

हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ वहीं दूसरे युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक दोनों युवक सब्जी बेचने का काम करते थे और सब्जी बेचकर वापस आ रहे थे।  वही 5से 7 युवकों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया । 



मृतक युवक के पिताजी के बयान के मुताबिक हमला करने वाले युवक भी गांव के ही रहने वाले थे जिन्होंने लूटपाट के इरादे से दोनों युवाओं पर हमला कर दिया । 

अब बात यहां आती है की लगातार अंबाला में बढ़ रहे अपराध को रोकने में प्रशासन समर्थ दिखाई दे रहा है अपराधिक किस्म के लोग आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे देते हैं ।

कहीं ना कहीं इन अपराधों के पीछे नशा भी शामिल है अंबाला में दिन प्रतिदिन नशे की खपत बढ़ती जा रही है युवा नशे की लत के चलते अपने भविष्य को खराब कर रहे हैं । जब उनको नशे करने के लिए पैसे नहीं मिलते तो कहीं ना कहीं वे लूटपाट करते हैं और इस प्रकार की वारदातों को भी अंजाम दे देते हैं। 
आम जनों से अपील है कि अपने बच्चों पर ध्यान रखें ताकि वह नशे जैसी गलत लत को छोड़कर जिंदगी को सही प्रकार से जीना सीखे। 
प्रशासन लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी रोकथाम करने में लगा हुआ है लेकिन आम जनता के सहयोग के बिना यह है नामुमकिन सा लगता है ।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments