Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पाकिस्तान को जिस पर था सबसे ज्यादा घमंड शर्मा जी के लड़के ने उसकी इज्जत सरेआम उतार दी ।


दुबई: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नई गेंद से काफी खतरनाक होते हैं। हर बल्लेबाज पारी के पहले ओवर में उनके खिलाफ बचकर रहना चाहता है। अपने टी20 करियर में पारी के पहले ओवर में वह 20 विकेट ले चुके हैं। लेकिन भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में वो हुआ, जो शाहीन अफरीदी ने सोचा नहीं था। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से शाहीन पर अटैक किया और बैकफुट पर धकेल दिया।

पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का
अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली पर चौका लगाया। शाहीन ने आगे की तरफ गेंद डाली और अभिषेक तैयार थे। वह आगे की तरफ कूदे को सामने की तरफ मारा दिया। शॉट इतना जोरदार था कि शाहीन अफरीदी को हाथ लगाने का भी मौका नहीं मिला। अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का मार दिया। इस बार उन्होंने सिर्फ अपना अगला पैर आगे बढ़ाया और गेंद को लॉन्ग ऑफ और कवर के र ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

दूसरे ओवर में भी लगाई क्लास
पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी के दूसरे ओवर में भी अभिषेक ने अटैक किया। इस बार भी पहली गेंद को चौके के लिए भेजा। गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री लाइन के बाहर गई। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने इस मैच का सबसे बेहतरीन शॉट खेला। शाहीन ने पैड पर धीमी गति की गेंद डाली। अभिषेक ने इसे फ्लिक किया और डीप मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।

अभिषेक ने तय कर दी भारत की जीत
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 31 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को पूरी तरह तोड़ दिया। जब अभिषेक आउट हुए तो भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 41 रन था।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments