Header Ads ADSETTERA

  • Breaking News

    17 साल बाद बाइज्जत बरी हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव ब्लास्ट केस का आ गया फैसला

     



    महाराष्ट्र के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मालेगांव शहर में हुए विस्फोट मामले में करीब 17 साल बाद गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज अपराधों के लिए मुकदमा चलाया गया था। अब अदालत ने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।
    एनआईए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला 17 साल बाद आया है। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर सकी कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा की थी। एनआईए कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि मामले में आरोपी पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और एक अन्य आरोपी कर्नल पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आरडीएक्स का कोई सबूत नहीं मिला है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad