अंबाला पानी पानी डिप्टी मेयर के निशाने पर चंडीगढ़ में आराम फरमा रहे नेता
शहर के बिगड़े हालात पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने मांगा चुने हुए प्रतिनिधियों का इस्तीफा
अंबाला शहर में हुई बरसात से शहर की गलियां सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई। जिसका जायजा डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने ट्रैक्टर से लिया व लोगों से बातचीत की और बनुडी नाके का बंद पड़ा फ्लड गेट खुलवा पानी निकासी शुरू करवाई। जिससे पानी का लेवल कम हुआ। इस दौरान डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने शहर के अलग अलग इलाको दौरा भी किया जहां के हालात भी बद से बदत्तर थे। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि पूरा शहर जलमग्न है और चुने हुए नुमाइंदे शहर से गायब है वे चंडीगढ़ में आराम फरमा रहे हैं। उन्हें अंबाला शहर की जनता से कोई सरोकार नही है। उनके पास दावे हैं और कुछ नही है। ऐसे लोगों से जब सिस्टम नही संभल रहा तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा लोगों के घरों में पानी घुस गया कुछ घण्टो की बरसात से हमेशा यही हालत होते हैं लेकिन जनता की सुध लेने सरकार से कोई नही आता। जब हालात खराब हो जाते हैं तो ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ कर यह अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन अब इनका झूठ नही चलेगा जनता इन सब को अच्छे से जान चुकी है कि इन्हें जनता से नही कुर्सी से प्यार है। इसलिए ये जनता के बीच से गायब हो चंडीगढ़ में आराम करते हैं और शहर की जनता मदद के इंतजार में इधर उधर देखती रहती है।
डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा जनता ने ताकत दी तो अंबाला शहर विधानसभा की तस्वीर बदली जाएगी ड्रेनेज सिस्टम,सफाई सिस्टम,नालों की कनेक्टिविटी इच्छा शक्ति के साथ की जाएगी और शहर के हालात ऐसे नही रहने दिए जाएंगे। जनता को परेशानी नही झेलने देंगे।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments