Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अम्बाला में विकास की खुली पोल , थोड़ी देर की बारिश में गलियां और नालिया बनी नदी , घरों में भी घुसा पानी ।

बारिश का इंतजार सभी को होता है । इतनी ज्यादा गर्मी के बाद जब बारिश होती है तो लोगों को राहत मिलती है 

 लेकिन अंबाला के लोग दुआ करते हैं के अंबाला में बारिश ना हो । अंबाला के हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि 1 घंटे बारिश होने के बाद गलियां नालियां सड़के सब नदियों की तरह बहने लगती है यहां तक की 1 घंटे की बारिश में कुछ घरों के अंदर दो पानी भी चला जाता है ।

 आज हुई 1 घंटे की बारिश में सरकार के विकास की पोल खुलती हुई नजर आई । अंबाला में दिलीप गढ़ महेश नगर बहुत सारे ऐसे इलाके है जहां लोगों के घरों के अंदर भी पानी पहुंच गया लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई चुनिंदा इंतजाम है ही नहीं । 

दिलीप गढ़ के अंदर से एक नल निकलता है जिसको इतना ऊंचा और छोटा बना दिया गया कि उसने आसपास की नालियों का पानी जा ही नहीं पा रहा उल्टा नाले का पानी वापस होकर नालियों में भर जाता है ।

लोगो ने नाले की जगह पर अतिक्रमण भी कर रखा है लेकिन सब ख़ामोश।

 जिसकी वजह से गलियां सड़के और घरों के अंदर तक पानी चला जाता है । बार-बार कहने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा तो इसका मतलब यह है कि अंबाला जो है अब थोड़ी सी बारिश में ही बाढ़ से मुहाने पर बैठा हुआ है ।

जहां आज से पहले कभी पानी गया ही नहीं था वहां भी आपको पानी देखने को मिल जाएगा । 

बच्चे गलियों में सड़कों पर पानी में खेलकर नजारे ले रहे हैं । 

स्विमिंग पूल बनते हुए नजर आ रहे हैं सरकार के कार्यकाल में जो हर घर स्विमिंग पूल की योजना थी वह पूरी होती नजर आ रही है । 




सफाई की व्यवस्था ना के बराबर है एक नली या एक सड़क की सफाई एक महीने में एक बार अगर हो गई तो दोबारा उसका नंबर दो या तीन महीने के बाद वह भी बार-बार फोन करने के बाद आएगा ।

सफाई कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास कर्मचारियों की संख्या कम है । 

जिस जगह पर पहले 35 कर्मचारी काम किया करते थे आज वहां पर सिर्फ 10 कर्मचारी काम करते हैं और एक कर्मचारी की टीम को दो-दो वार्डो का जमा दिया गया है । 

ऐसे ही विकास की उम्मीद सरकार से लोगों ने लगाई थी उम्मीद है यह विकास आगे और बढ़ेगा और लोगों के घरों के अंदर 24 घंटे स्विमिंग पूल बना रहेगा ।

पहले आई बाढ़ का मुआवजा तो सरकार से दिया नही गया उल्टा लोगो को अबकी बार फिर से बाड़ वाली समस्या में छोड़ दिया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments