तीन मंजिला मकान में आग लगने से लड़की के सास-ससुर की जलकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को वहां से हटाया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है. गुस्साए परिजनों नें बेटी के शव को उसकी ससुराल के घर के बाहर रखकर हंगामा किया. वह बेटी के पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे. उधर, मकान में आग लगाए जाने से वृद्ध दंपति की मौत से कोहराम मचा हुआ है. आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू कर 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 3 घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.
बेटी का शव देख भड़क गए मायके वाले
जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी एक साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी. ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली. घटना को सुन बड़ी संख्या में लोग मुट्ठीगंज पहुंच गए. उन्होंने वहां जाकर हंगामा किया. वह ससुरालीजनों पर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी. अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है. गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई.
सास-ससुर को जिंदा फूंका
घटना की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया. आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी है. बामुश्किल आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मकान में बंद 5 लोगों का रेस्क्यू किया. आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments