Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सिर्फ ₹2000 के लिए छात्रा के उतरवा दिए सारे कपड़े, घटना के बाद छात्रा ने किया सुसाइड।


कर्नाटक के बेंगलुरु में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक छात्रा पर चोरी का आरोप लगाकर उसके कपड़े उतरवाए गए. इस घटना के बाद छात्रा सदमे में चली गई और दो दिन बाद ही उसने सुसाइड कर लिया.

छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

स्कूल की एक टीचर के पर्स से दो हजार रुपये गायब हो गए थे. टीचर को शक हुआ कि छात्रा ने ही चोरी की है. आऱोप है कि उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया. घरवालों का कहना है कि इस घटना के बाद से छात्रा गुमसुम रहने लगी थी.

घरवालों का आरोप- छात्रा के कपड़े उतरवाए गए

घरवालों का आऱोप है कि छात्रा के कपड़े तो उतरवाए ही गए, साथ ही उसे खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मंदिर भी ले जाया गया. जिस स्कूल में लड़की के साथ यह घटना हुई है, वहीं पर उसकी बड़ी बहन भी पढ़ती है. घरवालों का कहना है कि लड़की की बड़ी बहन से सब पता चला. घरवालों ने पुलिस से मांग की है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. इसके लिए स्कूल के हेडमास्टर और अन्य टीचर भी जिम्मेदार हैं.

पुलिस घटना की जांच में जुटी

बागलकोट के एसपी अमरनाथ रेड्डी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक लड़की बहुत संवेदनशील थी. परिजनों ने बताया है कि वह दो दिनों से किसी से बात नहीं कर रही थी. लड़की की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस पता लगा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं, इस घटना पर स्कूल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. उन्होंने घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने कहा कि लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments