लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने एक बार फिर से लोगों को महंगाई का झटका दिया है. आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की है.
लाइव हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, आज से दिल्ली और मुंबई में LPG सिलेंडर 25.50 रुपए महंगा मिलेगा. वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 24 और चेन्नई में 23.50 रुपए की वृद्धि की गई है.
गैस सिलेंडर के दामों में यह वृद्धि दिल्ली, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद समेत पूरे देश में की गई है.
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं
हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी गैस सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतों का असर घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं होगा.
आज से इस रेट पर मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली में आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769.50 रुपए के बजाय 1795 रुपए में मिलेगा, कोलकाता में 1887 के बजाय 1911, मुंबई में 1749 और चेन्नई में यह सिलेंडर 1960 रुपए में मिलेगा.
क्या है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 903, कोलकाता में 929 रुपए में मिल रहा है. वहीं मुंबई में एलपीजी सिलेंडर 902.50 और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है. गौरतलब है कि घरेलू गैस की कीमतों में आखिरी बार वृद्धि 30 अगस्त 2023 को हुई थी.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments