Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रामलला के गर्भगृह में पहुंचे गरुड़ देव, मंदिर के अंदर परिक्रमा लगाने का वीडियो वायरल



अयोध्या में बना विशाल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इंसानों के अलावा पशु-पक्षी भी रामलला के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आते हैं।


मंदिर में बाज का वीडियो वायरल

वायरल इस वीडियो की पड़ताल के दौरान राम मंदिर के सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि यह एक बाज पक्षी था जो गरुण देव की ही प्रजाति का था। बताया गया कि यह उत्तरी द्वार से मंदिर में प्रवेश कर पहले गुढ़ी मंडप की परिक्रमा करती है और फिर सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर जाती है। बताया गया कि उसके घुसते ही सीआरपीएफ के जवान घबरा गये। उन्होंने सबसे ज्यादा वीडियो बनाए। इस दौरान मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने मंडराते पक्षी का वीडियो भी बनाया। इस पक्षी को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने काफी मेहनत की लेकिन वह ऊपर ही बैठा रहा। बताया गया कि रात्रि शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद होने से ठीक पहले वह अनायास ही बाहर चले गए।


हनुमान भी रामलला के गर्भ तक पहुँचे

22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक के ठीक अगले दिन रामलला के मंदिर में एक अजीब घटना घटी, जिसे देखकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से लेकर मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी के साथ ही पुजारी तक भी यह देखकर हैरान रह गए। दरअसल, शाम की आरती से ठीक पहले एक बंदर गर्भगृह में रामलला की मूर्ति के पास पहुंच गया था। सभी ने सोचा कि वह भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन वह उन्हें देखता रहा और चुपचाप वहां से चला गया। इस पूरी घटना की जानकारी मंदिर ट्रस्ट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी थी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments