Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मल्लिकार्जुन खरगे ने कुत्ते से की कार्यकर्ताओं की तुलना, BJP बोली- दुर्गति होना तय


दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बूथ कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की। इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

खरगे की ये वीडियो देखने के लिए क्लिक करे 

क्या कहा खरगे ने : खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका सत्यानाश कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देखा जाता है कि वह सही से भौंकता है की नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ का काम देना चाहिए।

बीजेपी ने कहा दुर्गति होना तय : खरगे के इस बयान को अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया। मालवीय ने कहा कि खरगे का बयान बेहद बेतुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत कड़ी 'बूथ एजेंट' को 'कुत्ता' बनाकर टेस्ट लेने की बात कर रहा है, तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय है।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments