राहत की बात ये है कि मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस को हिंसा को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे, बल प्रयोग भी हुआ था। लेकिन बाद में 15 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे अभी भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब जमीन पर स्थिति कंट्रोल में है और शांति स्थापित कर दी गई है।
वैसे कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जब माहौल खराब करने लिए भगवान राम के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास हुआ था। हैरानी की बात ये थी कि आरोपी युवक ने उस घटना का वीडियो तक बनाया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अभी भी मामले की जांच जारी है।
जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी यानी सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इसके मद्देनजर पूरी नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। साथ ही देश और विदेश के 7000 विशिष्ट अतिथियों को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments