भव्य भगवा यात्रा से श्रीराममय हुआ अंबाला छावनी
भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा एवं सहयोगी संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, डॉक्टर हेडगेवार समिति, सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के तत्वाधान में विशाल भव्य भगवा यात्रा शोभायात्रा रविवार को विशाल जनसमूह के साथ बब्याल से धूमधाम से प्रारंभ हुई |मार्ग में जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया| यात्रा मार्ग श्री राम जी के जयकारों से गूंजता रहा|
इस दौरान पूरा वातावरण श्रीराम में हो गया |
टांगरी बांध से होते हुए यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में अंबाला छावनी में संपन्न हुई | यह जानकारी अरुण जोशी यात्रा मीडिया प्रभारी ने दी| इस दौरान राम भक्त शंखनाद की ध्वनि व श्री राम भजन के साथ घूमते हुए मंदिर में पहुंचे|
मंदिर पहुंचने पर भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया|
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को जिला अंबाला गांव शहर कस्बे हर जगह विभिन्न मंदिरों पर पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं |22 जनवरी को सनातन धर्म मंदिर में एलसीडी स्क्रीन पर मूर्ति स्थापना का सीधा प्रसारण होगा|1990 में कार सेवा में जाने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा| शाम को आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा| सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में आसपास के मंदिरों में दीपक जलाएं |शोभायात्रा में रमेश जोशी मठ मंदिर आयाम सह प्रांत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, यात्रा के संरक्षक अचलेश जी ,संयोजक संजय मल्होत्रा, यश प्रकाश जी सह संयोजक, सहसंयोजक राजेश चोपड़ा सहसंयोजक राजेश गुप्ता,,भुवनेश जी विभाग बाल प्रमुख मयंक, मिर्णांक, रवि ,करण,उमेद सिंह राणा जिला सेवा प्रमुख भीम सिंह राणा, मोहन लाल शर्मा गौ सेवा प्रमुख, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजैब सिंह जी, रंजीत जी बजरंग दल, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी नेहा ,रेणुका मेहता, सरला सिंह,दुर्गा वाहिनी से नेहा संतोष ,अनीता राजन, अमर सिंह राणा, संगीता राणा ,गीत धीमान, अनिल वर्मा , केडी शर्मा, विक्रम चौहान, सनी सोनकर, सुधीर, समीर गुप्ता गायत्री परिवार, सनातन धर्म सभा प्रधान ताराचंद जी, सुधीर जी महामंत्री ,संदीप अग्रवाल उप प्रधान, संजय गुप्ता सह मंत्री अशोक सिंघल कोषाध्यक्ष छावनी की विभिन्न धार्मिक ,सामाजिक संस्थाएं शामिल थी
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments