Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आज कृष्णा लिटिल चैंप्स और राजपूत एकता सभा (रजिस्टर्ड) ने संयुक्त रूप से मिलकर गणतंत्र दिवस समारोह कृष्णा लिटिल चैंप्स स्कूल के कैंप्स में आयोजित किया।



आज कृष्णा लिटिल चैंप्स और राजपूत एकता सभा (रजिस्टर्ड) ने संयुक्त रूप से मिलकर गणतंत्र दिवस समारोह कृष्णा लिटिल चैंप्स स्कूल के कैंप्स में आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि  विश्व हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री और राजपूत एकता सभा के वरिष्ट सलाहकार श्री अजब सिंह राणा जी रहे। सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजब सिंह राणा का स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने तिलक लगाकर और राजपूत एकता सभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह पुंडीर और केएलसी स्कूल के चेयरमैन श्री भीम सिंह राणा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अजब सिंह राणा द्वारा ध्वज रोहण करके की गई। ध्वज रोहण के तुरन्त बाद सभी उपस्थित लोगों ने सावधान खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। उसके बाद स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में राजपूत एकता सभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष संजय राणा, जनरल सेक्रेटरी और स्कूल चेयरमैन श्री भीम सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुधीर पुंडीर, मीडिया प्रभारी रविन्द्र चौहान, सदस्य पवन राणा, देवेंद्र राणा, कैप्टन बलबीर सिंह, स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता राणा अपने पुरे स्टॉफ के साथ, श्री देवी दयाल गोयल, श्री ओम प्रकाश सैनी सामाजिक कार्यकर्ता अभिभावकगण और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आखिर में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया और राजपूत एकता सभा की तरफ से मुख्य अतिथि श्री अजब सिंह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
जय हिन्द 🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments