Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पंचकूला सहकारी बैंक संगठन की कार्यकारिणी का किया गठन



पंचकूला सहकारी बैंक संगठन की कार्यकारिणी का किया गठन
वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ यूनिट केंद्रीय सहकारी अनुबंध कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचकूला के रायपुररानी में अरुण जोशी  प्रदेश अध्यक्ष  की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक को संबोधित करते हुए अरुण जोशी ने कर्मचारियों को एकता का मूल मंत्र बताया |यदि सभी कर्मचारी एकत्रित रहेंगे तो हमारे सभी कार्य शीघ्र संपन्न होंगे| संगठन ने केंद्रीय सहकारी बैंक अनुबंधित कर्मचारियों के लिए बहुत से कार्य किए हैं जिसमें ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति, हटाए हुए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर लगाना, वर्ष में 20 दिन का अवकाश लागू करवाना, मातृत्व अवकाश आदि कार्य शामिल  है | 
अरुण जोशी ने  संगठन की कार्यप्रणाली  व रूपरेखा पर प्रकाश डाला| बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया जिसमें कर्मचारियों का  3 वर्ष से  वेतन वृद्धि नहीं हुई है 20% से वृद्धि की जाए 
ग्रेच्युटी का लाभ दिलवाना अतिथि अध्यापकों की तरह जिस कर्मचारी को 4 वर्ष हो गए हैं ltc का लाभ दिया जाए 


कैशियर को भता दिया जाना चाहिए 
शिक्षा योग्यता के अनुरूप वेतन दिया जाना चाहिए 
समान काम समान वेतन
 सभी कर्मचारियों का रोजगार सरकार 58 वर्ष तक  सुरक्षित करें इसके लिए एक रणनीति बनाई जा रही है
जिला पंचकूला में लिपिक पद पर कार्यरत हिमांशु का आकस्मिक निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखा गया|
अरुण जोशी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्व समिति से जिला पंचकूला इकाई का गठन किया गया जिसमें
जिलाध्यक्ष महिपाल
जिला उपाध्यक्ष मोहन
जिला उपाध्यक्ष मदन जी
जिला सचिव राधा
जिला सह सचिव ऋषि पाल
जिला सह सचिव गौरव
जिला कोषाध्यक्ष जसबीर
प्रेस सचिव गोविंद
जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित सरिता ,हुकुम सिंह, निहाल, मधु संदीप सुनील
बैठक में अंबाला जिला से आए हुए सूरज शर्मा भाई उपस्थित रहे| कुल कर्मचारियों की संख्या 40 रही|
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments