यूपी के हरदोई में रहने वाली एक बच्ची अचानक चर्चा में आ गई थी. इस बच्ची की बॉडी पर अपने आप ही राम राम या राधे राधे लिख जाता था. पहले लोगों ने इसे चमत्कार मान लिया लेकिन अब पता चला कि असल में उसे डर्माटोग्राफिया नाम की दुर्लभ बीमारी है.
चमत्कार नहीं, निकली बीमारी
हरदोई की रहने वाली आठ साल की साक्षी पहली कक्षा की छात्रा है. हरदोई से 35 किलोमीटर दूर विकासखंड माधौगंज के गांव सहिजना के निवासी देवेंद्र की बेटी साक्षी तब चर्चा में आई थी जब खबर फैली कि उसकी बॉडी पर अपने आप राम राम और राधे राधे लिखा जाता है. परिवार के लोगों के साथ ही गांव वाले भी इसे चमत्कार मानने लगे. लेकिन अब पता चला कि उसे असल में एक दुर्लभ बीमारी है
सर्दियों में दिखते हैं ऐसे लक्षण
इस बीमारी का नाम डर्माटोग्राफिया है. इसमें स्किन पर रगड़ने से या किसी चीज से स्क्रैच लगने पर लिखावट जैसे निशान बन जाते हैं. ये आधे घंटे में अपनेआप गायब भी हो जाते हैं. इसकी वजह से दर्द नहीं होता लेकिन ये थोड़ा असुविधाजनक होता है. सर्दियों में इस बीमारी का प्रभाव ज्यादा नजर आता है. डॉक्टर्स के मुताबिक इसका कोई इलाज नहीं है. ये अपने ही ठीक हो जाता है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments