राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ऐसी शख्सियत हैं, जो हमेशा बिना किसी फिल्टर के खुलकर बात करती हैं. राखी ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी.
जी हां, कड़ी मेहनत करके उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. एक पुराने इंटरव्यू में राखी ने बताया था कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ सहन करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इंड्स्ट्री में एंट्री की थी, तो उनकी बोल्डनेस देख लोग हैरान थे. ऐसे में अब उनका ये इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में आ गया है. ऐसे में चलिए इस बारे में हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
'किसी के बेडरूम तक नहीं गईं'
जैसा कि सभी जानते हैं राखी सावंत ड्रामा क्वीन हैं लेकिन लोगों को उनका यही स्टाइल पसंद आता है. वहीं हिंदी रश को दिए एक पुराने इंटरव्यू में राखी का कहना है कि उनकी जिंदगी की राह काफी कठिन रही. वो नहीं चाहतीं कि कोई दूसरी राखी जन्म ले. उन्होंने ये भी माना कि कुछ गलत काम किए लेकिन किसी के बेडरूम तक नहीं गईं.
नहीं मिला हिरोइन का रोल
राखी स्ट्रगल के दिन याद करके बोलती हैं, "अंबानी टीना अंबानी की शादियों में मैं कैटरिंग क्लास जॉब करती थी. 100 रुपये मिलता था. स्ट्रगल के दिन याद आते हैं. राखी सावंत की जिंदगी जीना तौबा-तौबा. मैंने आइटम सॉन्ग्स किए क्योंकि हिरोइन के रोल नहीं मिले. मैं कुछ ज्यादा ही बोल्ड थी. उस टाइम हिरोइनें बोल्ड नहीं बनती थीं, आज मेरे नक्शेकदम पर चल रही हैं. मैं बोल्ड लड़की थी सब दिखा रही थी. मुझे मां के हॉस्पिटल का बिल भरना था. भाई-बहनों के कॉलेज की फीस भरनी थी."
खुद को बेच दिया
राखी ने इंटरव्यू में आगे कहा, "मैंने बॉलीवुड में अपने आपको बेच दिया. बेच दिया गलत तरीक से नहीं. शरीर दिखाकर लेकिन शॉर्टकट नहीं अपनाया, बेडरूमों में जाकर. मैंने गलत काम नहीं किया. स्क्रीन पर बोल्डनेस दिखाई लेकिन किसी का बिस्तर गरम नहीं किया. ये बोलने में अच्छा नहीं लगता लेकिन सच है." राखी बोलीं, "मुझे देखकर लोग कहते थे, इतनी बोल्ड लड़की है. इतना रिवील कर रही है. मैंने तब कहा था हां, भाई मेरी मां के हॉस्पिटल का बिल भरना होता है. मेरे भाई-बहनों के कॉलेज के स्कूल की फीस भरनी होती है. घर का किराया देना होता है. दाल चावल आएंगे किचन में."
राकेश बापट के लिए प्यार
वहीं हाल ही में टेलीमसाला को दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया था कि उनके दिल में टीवी एक्टर राकेश बापट के लिए खास भावनाएं थीं. राखी ने कहा कि शुरुआत में राकेश ने उन्हें पसंद करने की बात कही थी उनके साथ मजाक-मस्ती भी करते थे. यहां तक कि वह शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स से उन्हें "नई भाभी" कहकर चिढ़ाते थे. हालांकि, समय के साथ चीजें बदल गईं राकेश ने अपने कदम पीछे खींच लिए. राखी के मुताबिक, जब तक उन्हें ये समझ आया, तब तक वो पूरी तरह से उन्हें दिल दे चुकी थीं.
अधूरी रह गई मोहब्बत
राखी सावंत ने अपने जज्बातों को बयां करते हुए कहा कि उनका ये प्यार अधूरा रह गया. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यह एकतरफा प्यार था, जिसे सामने वाले ने कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया. उन्होंने बताया कि जब राकेश ने शुरुआत में मीठी-मीठी बातें कीं, तो उन्हें लगा कि ये रिश्ता आगे बढ़ सकता है. लेकिन बाद में परिस्थितियां बदल गईं उनके सारे वादे पीछे छूट गए.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments