Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं, ममता को मनाएगी कांग्रेस

 





 तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की नाराजगी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता के बिना गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं। इस मामले में कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

क्या बोले जयराम रमेश?

जयराम रमेश ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वो हमारे साथ हैं और हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे। अगर उन्होंने कोई बयान दिया है, तो ये एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई मुद्दा नहीं है। हम भाजपा के खिलाफ इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ममता बनर्जी को न्याय यात्रा का निमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी को पत्र भेजा था।

ममता का अकेले लड़ने का एलान

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भले ही ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वो गठबंधन से अलग होती नजर आ रही है। बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस की 10-12 सीट की मांग को लेकर नाराजगी जताई। सीट शेयरिंग को लेकर जारी तनातनी के बीच ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने(कांग्रेस ने) सभी ठुकरा दिए। मेरा प्रस्ताव नहीं माना इसलिए अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। ममता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की रैली हो रही है, उसको लेकर हमें सूचना नहीं दी, जबकि हम इंडिया गठबंधन में हैं।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments