Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कार हादसे में घायल हुईं ममता बनर्जी, मीटिंग से लौटते वक्त माथे में लगी चोट


 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में घायल हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से ममता के माथे में चोट लग गई।

हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।

चोट कितनी गंभीर?
ममता बनर्जी की यह चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि बताया जा रहा है माथे पर हल्की चोट लगी है। ममता बनर्जी बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश की राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार इस हादसे का शिकार हुई। हालांकि चोट गंभीर नहीं होने से ममता के शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

पहले हेलीकॉप्टर से आना था
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक सेवा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं। पहले यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस आना था। लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में उन्हें सड़क के रास्ते कार से कोलकाता के लिए रवाना होना पड़ा। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और ममता बनर्जी चोटिल हो गईं।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments