अभिनेता शाहरुख खान बृहस्पतिवार को बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर पहुंचे। शाहरुख, जम्मू के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने के दो दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित प्रसिद्ध साई मंदिर गए।
शाहरुख और अभिनेत्री सुहाना के साथ अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। वे मंदिर जाने के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में थे।
'पठान' और 'जवान' जैसी हिट फिल्मों के बाद 'डंकी' शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। सुहाना (23) ने हाल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ''द आर्चीज'' से अभिनय के अपने करियर की शुरूआत की है।
#WATCH | Actor Shah Rukh Khan and his daughter Suhana Khan offered prayers at Shirdi Sai Baba Temple, in Shirdi, Maharashtra today.
— ANI (@ANI) December 14, 2023
(Video: Shirdi Sai temple) pic.twitter.com/jgPso3WV4j
एक साल में तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दर पर पहुंचे शाहरुख
इससे पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'डंकी' के प्रदर्शन से पहले मंगलवार को माता वैष्णो देवी गुफा की यात्रा की। अभिनेता (58) को माता वैष्णो देवी - कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया। शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और उनके सुरक्षा कर्मी थे। उनकी वैष्णो देवी की यह तीसरी यात्रा है।
जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक तीर्थस्थल है जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। 'पठान' और 'जवान' जैसी हिट फिल्मों के बाद 'डंकी' शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments