Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला शहर के राम नगर में एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख ।





जानकारी के मुताबिक अंबाला शहर के राम नगर इलाके के अंदर एक घर के अंदर आग लगने का मामला सामने आया है । दमकल विभाग की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया ।

घर के मालिक के अनुसार सुबह अपने मंदिर में जोत बत्ती करने के बाद वह नाश्ता करने के लिए बैठा था की तभी एक चूहा आया और वह ज्योत में से जलती हुई बत्ती को उठाकर ले गया और जहां पटाखे रखे थे उसे जगह पर चूहे द्वारा उठाकर ले है गई बत्ती से आग लग गई । मकान मालिक के अनुसार पटाखे इतनी ज्यादा नहीं थे लेकिन फिर भी जब आग लगी तो सबसे पहले उसने खुद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन जब वह नाकामयाब रहा तो उसने दमकल विभाग को सूचित किया । 


दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के सदस्य और साथ में पुलिस के सदस्य वहां पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसे घर में आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments