इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, किसान नेता आजाद पल्लव ने नीलम ने जो किया उसे सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि 11 बजे के आसपास जींद के उचाना में किसान इकट्ठा होंगे.
आजाद ने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है इसलिए नीलम ने जो किया, सही किया. किसानों ने कहा कि अगर नीलम को जल्दी से जल्दी रिहा नहीं किया गया तो वो जींद की ऐतिहासिक धरती से बड़ा फैसला लेंगे.
कौन है Neelam Azad
घटना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन 4 आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर किया है, उसमें नीलम भी शामिल है. अब इस केस की जांच स्पेशल सेल करेगी. गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की ट्रेसपासिंग की धारा 452, आपराधिक साजिश की धारा 120-B, 153, 186, 353 और UAPA की धाराओं 16 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
नीलम हरियाणा के जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है. उसकी उम्र 37 साल बताई गई है. उसके पिता हलवाई हैं. उसके दो भाई हैं जो दूध बेचने का काम करते हैं.
गिरफ्तारी के बाद नीलम आजाद के कुछ पुराने फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं. जिससे पता चलता है कि वो पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल थी. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वो एक जगह पर किसानों के साथ धरने में बैठी है. 13 नवंबर को वो संसद के बाहर जय भीम के नारे लगाते हुए अरेस्ट की गई.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहलवानों के प्रदर्शन के दौरान नीलम को साक्षी मलिक की मां के साथ हिरासत में लिया गया था. फिर कुछ घंटों बाद उसे रिहा कर दिया गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि नीलम ने किसान आंदोलन में भी भाग लिया था और वो BR अंबेडकर और भगत सिंह से प्रभावित रही है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments