Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भारत तिब्बत सहयोग मंच हरियाणा प्रांत जिला अंबाला ने विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया|

 अंबाला छावनी में तिब्बती बाजार में
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर तिब्बती बौद्ध मठ में विशेष पूजा अर्चना परम पूज्य दलाई लामा के दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।  अरुण जोशी प्रांत उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच पूज्यनीय आदरणीय श्री इंद्रेश कुमार जी मार्गदर्शक  भारत तिब्बत सहयोग मंच व सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में फलीभूत हो रहा है | उन्होंने  तिब्बत में चीन द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय  समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत में तिब्बती नागरिकों पर हो रहे अन्याय को रोकने के लिए चीन पर दबाव डालने की अपील की। 


उन्होंने आगे बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच तिब्बत को स्वतंत्र कराने में ,श्री कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने में और भारत की सुरक्षा के प्रति संकल्प बंद है|34 वर्ष पूर्व दस दिसंबर 1989 को तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा को शांति का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था, तब से तिब्बती संगठन मानवाधिकार दिवस पर बौद्ध मठ में पूजा अर्चना करते हैं। सुबह नौ बजे  तिब्बती  कॉलोनी में बौद्ध मठ में  लोग एकत्र हुए और विशेष पूजा अर्चना की गई। तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्री नरेंद्र रावत जिला संयोजक  ने कहां की पूरे विश्व को तिब्बत में तिब्बती  नागरिकों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने चाहिए |चीन  पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए| इस दौरान  जिला सह संयोजक सोनम , नमगिल,  सरीन, ताशी, नीतू , शोमे कर्माओलो, लागपा, कर्मा सोनम, नामकेल, थोमे, करमा, नीटू, पासांग लामो, बबली आदि मौजूद थ|
*भारत-तिब्बत सहयोग मंच, हरियाणा प्रान्त*
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments