राष्ट्रीय सचिव श्रीमान धर्मपाल शर्मा जी के नेतृत्व में इस सभा का आयोजन हुआ जहां पर हरियाणा राज्य के प्रभारी श्रीमान सोहनलाल शर्मा हरियाणा राज्य के अध्यक्ष श्रीमान उमेद सिंह राणा नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष श्रीमान हरभजन सिंह के साथ-साथ जिला के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे ।
अंबाला की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्र कौर और जिला प्रभारी वंदना कौशल और नीतू अरोड़ा के नेतृत्व में मानव अधिकार संगठन के महिला टीम ने विश्वास दिलाया की वो महिलाओं की सहायता के लिए सदा तैयार रहेंगी ।
और अन्य सभी सदस्यों ने मानव अधिकार के लिए लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली से जोड़ने का निर्णय लिया।
अंबाला की इस मीटिंग के अंदर उत्तर प्रदेश की टीम के सदस्य भी मौजूद रहे जिनमें उत्तर प्रदेश से आए उत्तर प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे ।
सभी ने एक और में होकर मानव अधिकार जिंदाबाद के नारे लगाए और साथ ही साथ मानव अधिकार संगठन बनाने की जरूरत क्यों पड़ी और वह किस प्रकार से लोगों की मदद करता है और आने समय में कर सकता है इन सब बातों को लेकर चर्चा की गई ।
संगठन ने संगठन में जुड़े लोगों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया और उनको आगे आने वाले समय में इसी प्रकार से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया ।
राष्ट्रीय सचिव धर्मपाल शर्मा के अनुसार हरियाणा राज्य अध्यक्ष उमेद सिंह राणा और प्रभारी सोहनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से संगठन में काम चल रहा है वह काबिले तारीफ है ।
उन्होंने बताया कि अंबाला की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्र कौर ने जिस प्रकार से जिले में कार्य किया है वह भी काबिले तारीफ है साथ ही साथ अनिल कुमार वर्मा और रंजीत कुमार विश्वकर्मा राकेश चावला सचिन वर्मा अरोड़ा जी वह उनकी धर्मपत्नी नीतू अरोड़ा जी के कार्यों की सराहना करते हुए उनको आने वाले समय के लिए प्रेरित किया ।
मीटिंग के अंदर अधिक से अधिक किस प्रकार लोगों को जागरूक किया जाए इन सब बातों पर मंथन किया गया और कहीं ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो आने वाले समय में मानव अधिकार संगठन और उनसे जुड़ने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments