Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

घरौंडा के नजदीक NH -44 पर बड़ा हादसा टला , गोवंश से टकराई कार



घरौंडा के नजदीक न 44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । सड़क पर घूम रहे गोवंश के साथ एक कर टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी की गोवंश की पिछली एक टांग टूट गई और गाड़ी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई । इस गाड़ी के साथ पीछे से आ रही एक और गाड़ी टकरा गई । दोनो गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ।

जानकारी के मुताबिक करनाल के कार चालक संजीव कुमार ने बताया कि वो अपनी कार के अंदर सवारियां लेकर करनाल से दिल्ली जा रहा था कि रास्ते में घरौंडा के पास NH -44 पर एक कार के आगे एक गोवंश आ गया । कार चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए लेकिन फिर भी उसकी गाड़ी गोवंश से टकरा गई । 

उसी गाड़ी के पीछे संजीव की गाड़ी भी थी । उसने भी अपनी गाड़ी को संभालने की कोशिश की लेकिन उसकी गाड़ी भी आगे वाली गाड़ी से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई । 

इस हादसे में गोवंश की पीछे की एक टांग टूट गई और दोनों गाड़ियों को काफी क्षति पहुंची । गौ सेवकों की सहायता से गोवंश को गऊ एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में ले जाया गया । वही संजीव की गाड़ी जिस गाड़ी से टकराई थी वह गाड़ी वाला भाग गया अब वह गाड़ी किसकी थी यह तो नहीं पता चला लेकिन संजीव की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई ।


इस हादसे में रोड पर जाम की स्थिति बन गई पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गोवंश को पहले साइड में किया और रोड को सुचारू रूप से चालू करवाया उसके बाद गाउसेवा के लोग उसको उपचार के लिए लेकर गए ।

पुलिस के मुताबिक किसी भी पक्ष की तरफ से उनके पास कोई भी शिकायत इस हद से से संबंधित नहीं पहुंची है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments