हरियाणा के हिसार में तैनात एचसीएस अधिकारी की महिला मित्र के साथ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल को गई है. एचसीएस अधिकारी की पत्नी ने पति की ही फेसबुक पर वीडियो मैसेज और महिला मित्र के साथ वीडियो काल के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए.
एचसीएच अधिकारी की फेसबुक पर डली यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई. जब अधिकारी की पत्नी ने यह फेसबुक पोस्ट डाली, उस समय अधिकारी लघु सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जुड़े हुए थे. इसी बीच उनको यह जानकारी मिली की पत्नी ने फेसबुक पर किसी महिला के साथ अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी. इसके बाद अधिकारी मीटिंग से उठकर चले गए. सचिवालय में दिनभर यह खबर चर्चा का विषय बनी रही. इस विषय में जब एचसीएच अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया.
पत्नी ने फेसबुक पर कहा-मेरे साथ 20 साल से हो रहा बुरा बर्ताव
एचसीएस अधिकारी की पत्नी ने फेसबुक पर लिखा, मैं (एचसीएच अधिकारी का नाम लेते हुए) की पत्नी हूं. पिछले 20 साल से मेरे पति मेरे साथ बुरा बर्ताव करते आ रहे हैं. इनके मां-बाप भी इनके साथ मिले हुए हैं. मुझे व मेरे बच्चों को बहुत टार्चर करते हैं. दुनिया का डर दिखाते हैं, घर परिवार का डर दिखाते हैं. घर से निकालने का डर दिखाते हैं. चुप रहने के लिए मेरे मायके पर प्रेशर बना रहे हैं. बोली कि मुझे समझ नहीं आता मैं क्या करू. हर बार नई औरत, हर बार नई औरत.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments