Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सोशल मीडिया पर चाइल्ड पॉर्न वीडियोअपलोड करने वालों की तलाश में जुटीपुलिस


इंदौर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के अश्लील वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस ने मामले में आठ जगह पर प्रकरण दर्ज किए थे। इस पूरे ही मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।  नेशनल क्राइम ब्यूरो ने पिछले दिनों इंदौर पुलिस को अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने वालों के नंबर दिए थे। जब इंदौर पुलिस ने इस पूरे मामले में तफ्तीश की तो इंदौर के एरोड्रम, सदर बाजार, आजाद नगर, मल्हारगंज गांधीनगर थाना क्षेत्रों में संबंधित फोन संचालित होते हुए मिले। इसके बाद इस पूरे मामले में इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील और सेक्स वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गांधीनगर एवं एरोड्रम में दर्ज मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खास बात यह कि पूरे मामले में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह सभी पढ़े लिखे हैं। किसी ने आईआईटी की है तो किसी ने इंजीनियरिंग की है। वहीं उन्होंने तो प्रारंभिक तौर पर पुलिस को यह जानकारी दी कि उन्हें भी यह संबंधित वीडियो कहीं से आया था और मात्र उन्होंने एंटरटेन करने के लिए इसे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से शेयर कर दिया था।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चार
अलग-अलग शिकायतें दर्ज की, जिन पर सोशल
मीडिया पर बाल अश्लील सामग्री पोस्ट करने का
संदेह है। पुलिस फिलहाल इस भयानक कृत्य के लिए
जिम्मेदार लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस का दावा है कि पहली बार में उन्हें 60 सेकंड
का एक वीडियोटेप मिला जिसमें एक अज्ञात वयस्क
एक छोटे बच्चे के यौन शोषण में लिप्त दिख रहा था ।


उन्हें इस पूरे मामले की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है लेकिन उसके बाद भी पुलिस पकड़े गए आरोपियों की विभिन्न कांटेक्ट लिस्ट खंगालने में जुटी हुई है और पूरे मामले में जो आरोपी फरार है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। बता दे इंदौर पुलिस ने जो 8 प्रकरण दर्ज किए थे उनमें से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं अन्य की तलाश की जा रही है और जल्दी पकड़ने की दावे किए जा रहे हैं।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments