Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खालिद ने दीपक बन हिंदू लड़की को फंसाया, मस्जिद में खिलाया गोमांस



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में लव जिहाद (Love Jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने फेसबुक पर हिंदू बनकर युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने रेप के बाद युवती पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि उसका धर्मांतरण कराकर गोमांस तक खिलाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

पीड़िता गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की निवासी है। उसने बताया कि 2020 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर दीपक नामक के युवक से हुई। इस दोस्ती के 6 महीने बाद वह पहली बार दीपक से मिली तो उसे पता चला कि वह दीपक नहीं बल्कि खालिद चौधरी है। युवती ने बताया कि जब मैंने उससे अलग होना चाहा, तब तक वो मेरे कुछ अश्लील फोटो-वीडियो प्राप्त कर चुका था।

पीड़िता ने बताया कि इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान खालिद ने मेरे साथ कई बार रेप किया। सितंबर-2022 में मैं गर्भवती हो गई। इसके बावजूद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया। इस वजह से मेरे बच्चे की गर्भ में ही मृत्यु हो गई।

कमर पर बनवा दिया खालिद नाम का टैटू

पीड़िता ने बताया आरोपी खालिद मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बोलने लगा। वो मुझे निजामुद्दीन मस्जिद में लेकर जाता था। उसने अपने जन्मदिन पर खालिद नाम का टैटू भी मेरी कमर पर बनवा दिया। मुझे हिजाब पहनाकर निकाह के नाम पर गोमांस सहित कई जानवरों का मांस भी खिलाया और मेरा धर्मांतरण करके नाम बदलवा दिया।


युवती का कहना है कि जब मैंने नाम परिवर्तन का विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने के हुकुम हमें ऊपर से दिए जाते हैं। विजयनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी खालिद चौधरी के खिलाफ IPC की धारा-376, 313, 323, 506 सहित SC-ST एक्ट और धर्म परिवर्तन कानून में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments