Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर उठे विवाद में पुलिस से भिड़ा राजपूत समाज



कुरुक्षेत्र रोड पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज के बीच विवाद शुरू हो गया। ऐसे में राजपूत समाज के उग्र हुए युवाओं को रोकने के लिए पुलिस को हलका लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। वहीं, पुलिस ने पूरे कुरुक्षेत्र रोड को छावनी में तब्दील कर दिया, ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। हालांकि स्थिति तनाव भरी बनी हुई है।



गौरतलब है कि बुधवार सुबह से ही राजपूत समाज के लोग प्रतिमा का अनावरण रोकने को लेकर संघर्षरत थे। राजपूत समाज के लोगों ने हनुमान वाटिका में बैठक करते हुए नगर में प्रदर्शन किया तथा बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन कैथल के उपायुक्त जगदीश शर्मा को सौंपा। डीसी जगदीश शर्मा ने समाज के लोगों को कुछ समय का आश्वासन दिया था लेकिन समाज के लोग बिखर गए तथा कैथल के नए बस स्टैंड से ढांड रोड की तरफ पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस ने पुलिस लाइन के आगे भीड़ को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। जब भीड़ पुलिस के साथ गई तो पुलिस को मजबूरन हलके लाठीचार्ज का प्रयोग करना पड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने शरारती तत्वों को पहले से ही तैयार की गई रोडवेज बस की गाड़ियों में बैठाकर हिरासत में लिया।


ढांड रोड पर तैनात पुलिस बल

गुर्जर समाज द्वारा क्षेत्र रोड बाईपास चौक पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण के लिए 20 जुलाई की तिथि तय की है। इसके लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को आमंत्रित किया गया है। मूर्ति से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने भारी रोष जताया तथा इसे हटाने की मांग की थी। वही गुर्जर समाज के लोगों ने बताया था कि यह उनका इतिहास है तथा वह अपने पूर्वजों के नाम से गुर्जर शब्द को नहीं हटाएंगे।

एसडीएम संजय तेतरवाल ने संभाला मोर्चा

राजपूत समाज के लोगों में मूर्ति को लेकर बढ़ रहे विवाद को लेकर बुधवार को कैथल के एसडीएम संजय तेतरवाल ने मोर्चा संभाला तथा स्थिति को पूरी तरह से काबू में रखा। जब ज्यादा स्थिति बिगड़ती आई तो ही पुलिस द्वारा हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पर मजबूर होना पड़ा।

लाठीचार्ज के बाद हालात तनावपूर्ण, राजपूत समुदाय के 20 लोग गिरफ्तार

राजपूत समाज के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह तैयार था। सड़कों पर बैरिकेट्स लगाने के साथ ही वहां पर सरकारी बसों को भी खड़ा कर रखा था। पुलिस ने भीड़ में से लोगों को गिरफ्तार कर बसों में बैठा दिया और उन्हें दूसरे स्थान पर ले गए। डीएसपी ललित कुमार, उमेद कुमार डीएसपी व इंस्पेक्टर अमित कुमार मौका पर तैनात रहे और लोगों को वहां से हटने के लिए कहते रहे। तहसीलदार अमित सिडान व आशीष कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर चौक पर मौजूद रहे।



⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments