राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक महिला और उसके पति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एयरलाइन कंपनी में करने वाली महिला पायलट है और उसका पति को भीड़ ने जमकर पीटा है।
The mob thrashed the pilot couple fiercely: इस मामले में पुलिस ने अब सख्त एक्शन लिया है और बाल मजदूरी कराने की धाराओं समेत कपल के खिलाफ 323, 324 और 342 में केस दर्ज किया गया है। भीड़ की पिटाई के बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग लड़की का मेडिकल भी करा लिया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई और थोड़ी देर तक कपल की इस भीड़ के साथ बहस हुई। इसके बाद लोग कपल पर टूट पड़े।
The mob thrashed the pilot couple fiercely: भीड़ ने महिला पायलट के बाल पकड़ कर खींच लिया। इस दौरान महिला का पति अपनी पत्नी को बचाने की भी कोशिश करता है लेकिन भीड़ दोनों को खींच कर सड़क पर लाती है और फिर उनको पीटने लगती है। जानकारी के मुताबिक करीब 2 महीने पहले इस कपल ने 10 साल की एक बच्ची को घर के कामकाज के लिए हायर किया था और बुधवार को लड़की के एक रिश्तेदार ने लड़की के हाथों पर जख्म का निशान देखा और फिर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस दोनों पति-पत्नी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।#Delhi: द्वारका में नाबालिग नौकरानी के साथ बदसलूकी करने वाले दंपत्ति की भीड़ ने की पिटाई, देखें वीडियो...#ViralVideo pic.twitter.com/2B6BcRwP22
— IBC24 News (@IBC24News) July 19, 2023
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments