Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भोलेनाथ, मां पार्वती और नंदी पी रहे दूध! चम्मच लेकर उमड़ पड़ी भीड़, लोग मान रहे चमत्कार



मुरैना. एमपी के मुरैना जिले में उस वक्त भक्त दीवाने हो गए, जब उन्हें पता चला कि भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती और नंदी दूध पी रहे हैं. लोग भगवानों को दूध पिलाने के लिए बर्तन और चम्मच ले-लेकर दौड़ पड़े. यह अनोखी घटना मॉडल स्कूल के पास स्थित शीतला माता मंदिर में घटी. देखते ही देखते सैकड़ों भक्तों ने मंदिर को चारों ओर से घेर लिया. इस घटना का पता सबसे पहले एक महिला को चला. खास बात यह है कि उन्हें मुरैना से नहीं, बल्कि ग्वालियर से फोन आया कि वहां भोलेनाथ और मां पार्वती दूध पी रहे हैं. इसके बाद महिला ने इस खबर को वायरल कर दिया. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की है. महिला ने बताया कि मेरे पास अचानक ग्वालियर से फोन आया. उस पर परिचित महिला ने मुझे बताया कि ग्वालियर में भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती और नंदी बाबा दूध पी रहे हैं. उसकी बात सुनकर मैं नजदीकी शीतला माता मंदिर चली आई. यहां जैसे ही मैंने भगवानों को दूध पिलाया तो वे पीने लगे. इसके बाद मैंने ये सूचना बाकी लोगों को भी दी. दूसरे भक्त भी दूध पिलाने मंदिर चले आए. भगवान सभी के हाथ से दूध पी रहे हैं.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments