मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. यहां कोचिंग से घर लौट रही 17 साल की नाबालिग छात्रा को एक युवक घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर कैंसर पहाड़िया ले आया.
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर झांसी रोड थाने में 17 साल की नाबालिग ने एफआरआर दर्ज कराई है. एफआईआर के मुताबिक एक फरवरी को दोपहर 2 बजे वह कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही थी. इस बीच नाका चंद्रबदनी के पास उसे पड़ोसी वीरू मिला. वीरू ने उसे बाइक पर घर छोड़ने की बात कही. छात्रा आरोपी की बातों पर भरोसा करके बाइक पर बैठ गई. लेकिन, वीरू उसे घुमाता-फिराता कैंसर पहाड़िया ले गया. कैंसर पहाड़िया पर वीरू का साला अभिषेक पहले से ही मौजूद था. वीरू ने लड़की को अभिषेक के पास छोड़ दिया. इसके बाद वीरू चला गया और अभिषेक ने छात्रा को जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
छात्रा ने 5 महीने बाद दर्ज कराई एफआईआर
छात्रा ने बताया कि अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे धमकाया. अभिषेक ने छात्रा को, उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के बाद अभिषेक उसे नाका चंद्रबदनी इलाके में छोड़कर चला गया. घटना और आरोपियों की जान से मारने की धमकी की वजह से छात्रा डरी-सहमी थी. इसलिए उसने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया. लेकिन धीरे-धीरे छात्रा के दिमाग पर इस घटना का ऐसा असर पड़ा कि वह गुमसुम रहने लगी. आखिर 2 दिन पहले जब परिवार वालों ने उसकी तबीयत को लेकर पूछताछ की तो छात्रा ने अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी. इसके बाद परिजन छात्रा को झांसी रोड थाने ले गए. यहां छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
छात्रा की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. वहीं, इस मामले में अभिषेक के जीजा वीरू को भी आरोपी बनाया है. झांसी रोड थाना पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने गए तो दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो चुके थे. पुलिस की टीमें दोनों को दूसरे रिश्तेदारों के यहां ढूंढ रही है. झांसी रोड पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments