Header Ads ADSETTERA

  • Breaking News

    जिस घर में रहता था, उसी परिवार की बेटी को असलम ने अजय बनकर फंसाया, फिर यूपी से ले आया मुंबई और...



    त्तर प्रदेश के अमेठी से लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां असलम नाम के मुस्लिम युवक ने अजय सिंह बनकर एक हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शादी करने जा रहा था।

    लेकिन, इसके ठीक पहले उसकी असलियत स्थानीय लोगों को पता चल गई। जिसके बाद लोगों ने उसको पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

    रिपोर्ट के अनुसार अमेठी जनपद के भादर इलाके का निवासी असलम अपनी पहचान छिपाकर मुंबई के कंक्रीट मिक्सर प्लांट में सुपरवाइजर की जॉब कर रहा था। वहीं पर उसकी जान पहचान आजमगढ़ जनपद के निवासी एक ट्रक ड्राइवर से हुई थी। दोनों ही किराए के कमरे में बीते 10 वर्षों से रह रहे थे। एक साल पहले ट्रक ड्राइवर अपने परिवार सहित मुंबई में रहने लगा। इस दौरान असलम भी उसी के साथ रह रहा था। असलम ने हर जगह अपना नाम अजय सिंह बता रखा था। फेसबुक पर भी अजय सिंह के नाम से फर्जी ID बना रखी थी। ट्रक ड्राइवर के परिवार के साथ रहने के दौरान असलम ने उसकी बेटी से बातचीत बढ़ा ली और उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

    बीते शनिवार को उसे बहला-फुसलाकर मुंबई से भगाकर सुल्तानपुर जनपद ले आया और वहां पर दोनों कोर्ट में शादी करने के लिए जा रहे थे। पहचान पत्र के लिए जब असलम ने अपना आधार कार्ड दिया तो उसकी पोल खुल गई। दीवानी न्यायालय में यह पता चल गया कि वह मुस्लिम है और हिन्दू लड़की से शादी करने जा रहा है। को स्थानीय लोगों ने पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad