Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महिला सहकर्मी के यौन शोषण के मामले में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला



गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी के 'फार्मास्युटिकल विंग' का पूर्व डीन धीरेंद्र कौशिक फरार था, जिसके खिलाफ 29 अप्रैल को महिला असिस्टेंट प्रोफेसर का कथित तौर पर यौन शोषण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली की कौशिक विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर को आने वाला है. यहां सेक्टर-51 में स्थित महिला पुलिस थाना की प्रभारी सुमन सूरा के नेतृत्व में एक दल वहां पहुंचा, लेकिन तबतक वह निकल चुका था. हालांकि, बाद में कार से फरार होने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध) विरेंदर विज ने कहा, 'गुरुग्राम यूनिवर्सिटी का पूर्व डीन धीरेंद्र कौशिक फरार था, लेकिन हमारे दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने शहर की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसने इसे खारिज कर दिया था. हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.' असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत के मुताबिक, आरोपी जनवरी से ही उसके साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ कर रहा था. शिकायत के अनुसार, कई मौकों पर आरोपी ने पीड़िता के साथ यौन शोषण का प्रयास किया.

काम को लेकर उसे प्रताड़ित किया और छोटी-छोटी गलतियों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. शिकायत के आधार पर 29 अप्रैल को महिला पुलिस थाने में IPC की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में एक 20 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि शख्स ने उसका कई बार रेप किया था इसलिए बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, 'महिला का आरोप है कि मृतक ने उसके साथ कई बार रेप किया था और बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजकर 34 मिनट पर शास्त्री पार्क क्षेत्र के बेला फार्म में एक शव मिला था, जिसकी गर्दन और पेट पर चोट के निशान थे. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि CCTV कैमरों के फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, दो संदिग्धों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदांयू निवासी 20 वर्षीय महिला और शास्त्री पार्क निवासी इरफान (36) के रूप में की गई. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments