अंकुर विहार थाना क्षेत्र की आकाश विहार कॉलोनी में एक फ्लैट में शनिवार दोपहर को दंपती का शव मिला। पति उत्तर प्रदेश पुलिस और पत्नी आरएएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।
।पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्वजन को सूचना दे दी है।
एक की मेरठ और दूसरे की रामपुर में तैनाती
पुलिस के मुताबिक, अंकुर विहार थाने की आकाश विहार कॉलोनी में बागपत के थाना बिनौली के गांव बरनावा के राजेश पत्नी मिनाक्षी के साथ रहते थे। राजेश उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे। रामपुर में उनकी तैनाती थी, जबकि मिनाक्षी आरएएफ मेरठ में तैनात थीं।
छुट्टियां लेकर आए थे गाजियाबाद
मिनाक्षी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव सदफपुर की रहने वाली थी। दोनों छुट्टी लेकर यहां आए थे। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 112 पर पड़ोसियों ने खिड़की से फ्लैट में अंदर शव पड़ा देखकर सूचना दी।अंकुर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मिनाक्षी का शव कमरे में मिला, पति फंदे पर
दरवाजा तोड़कर फ्लैट में अंदर पहुंची। मिनाक्षी का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। जबकि राजेश का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्वजन को सूचना दे दी है। पैनल से शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments