Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पीएम मोदी को 25 बीघा जमीन देगी 100 वर्ष की बुजुर्ग महिला, कहा- मेरा बेटा है नरेंद्र



राजगढ़ की 100 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आ रही है. वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए तैयार है. मांगीबाई कहती हैं, उनके कुल 14 बच्चे हैं. 12 बेटियां और दो बेटे हैं, लेकिन सबसे प्रिय बेटा पीएम मोदी ही हैं.

मांगीबाई ने कहा ''मोदी मेरा लाल, मेरा बेटा है. हमें गेहूं-चावल, खाद-बीज दिया है. हमारा इलाज करा रहा है. फसल खराब होने पर मुआवजा भी देता है. रहने के लिए घर दिया. मुझे विधवा पेंशन भी दे रहा है. मैं मोदी से मिलना चाहती हूं. उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देना चाहती हूं. मैंने तो घर की दीवार पर पीएम मोदी की फोटो लगाई है. हर रोज सुबह उठकर तस्वीर को देखती हूं.''

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments