आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।
शहर कोतवाल विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि लक्ष्मण चौक चौकी में एक व्यक्ति ने तहरीर दी। वे गुरुवार को घर में थे और पत्नी बाहर गई थी। इस बीच देखा तो उनकी 17 साल की बेटी पेट में दर्द से परेशान थी। जब पिता ने पूछा तो वह रोने लगी।
फिर लड़की ने बताया कि उवैश कुरैशी निवासी मुस्लिम बस्ती गांधीग्राम उसे आते-जाते परेशान करता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह घुसा और दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। कुछ दिन पहले लड़की ने आरोपी को पेट दर्द के बारे में बताया।
आरोपी ने गर्भपात की दवाएं लाकर दीं, जिन्हें खाने पर पीड़िता के पेट में दर्द उठा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए जांच दरोगा नीमा को दी गई। चौकी इंचार्ज कविंद्र राणा ने बताया कि उवैश कुरैशी (19) को पकड़ा गया। वह पीड़िता संग पहले ट्यूशन पढ़ता था।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments