शादी के बाद घरों में अक्सर वाद-विवाद की खबरें आती रहती
हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में भी झगड़े होते ही
रहते हैं, लेकिन यूपी के कानपुर से जो मामला सामने आया है
उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक महिला पति से
विवाद के बाद इस कदर आग बबूला हो गई कि उसने अपने
पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड लगने
से महिला का पति पूरी तरह से लहूलुहान हो गया, लेकिन
इसके बाद भी उसने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की।
दोनों के बीच एक सप्ताह तक झगड़ा चलता रहा। आखिरकार
परेशान होकर युवक थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ
मुकदमा दर्ज करा दिया।
के
मामला कानपुर महानगर के गुजैनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी
अनुसार बर्रा इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि
14 जून उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो
गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई।
इसके बाद दोनों सो गए, लेकिन पत्नी का गुस्सा शांत नहीं
हुआ। युवक ने बताया कि रात के समय उसकी पत्नी ने ब्लेड
से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। ब्लेड लगने के बाद उसे
दर्द का एहसास हुआ तो वह चीखने-चिल्लाने लगा। इसके बाद
उसकी पत्नी मौके से भाग निकली। युवक ने बताया कि उसने
इज्जत की खातिर किसी से कुछ नहीं का लेकिन एक सप्ताह
बीत जाने के बाद वह गुजैनी थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ
मुकदमा दर्ज करवाया।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments