Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

घर में घुसकर महिला से की मारपीट फिर किया दुष्कर्म, बच्चो को मारने की देता था धमकी

ग्वालियर शहर के हजीरा इलाके में युवक द्वारा एक महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के घर के पास में ही रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक महिला के घर में जबरन घुस आया, इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा, फिर बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना की एफआइआर शुक्रवार की शाम को की गई लेकिन घटना 5 जून की है। महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। वह बेंगलुरु से ग्वालियर आया, तब एफआइआर कराई। हजीरा निवासी महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। महिला दो बच्चों के साथ रहती है। पांच जून को महिला घर में बच्चों के साथ थी।

पड़ोस में रहने वाला दिवाकर कुशवाह ने जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिर महिला के साथ उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला को उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। महिला कुछ देर चुप रही, जब आरोपित चला गया तब उसने अपने पति को फोन पर पूरी घटना बताई। महिला का पति शुक्रवार को ग्वालियर आया, इसके बाद महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments