Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पति या हैवान! लोगों को घर बुलाकर हर रात अपनी पत्नी का कराया रेप, 10 वर्षों तक चली हैवानियत, बनाता था वीडियो



दुनिया में ऐसे सिरफिरे लोग भी हैं जो क्रूरता एवं वहशीपन की सभी हदें पार कर जाते हैं। अपराध की कुछ घटनाएं शरीर में सिहरन पैदा कर देती हैं। एक ऐसी ही घटना फ्रांस में सामने आई है।


यहां एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 10 वर्षों तक अपनी पत्नी का रेप कराया। यह व्यक्ति रोजाना पत्नी के खाने में नशीली दवा मिलाकर उसे देता था और जब वह नींद में चली जाती थी तो लोग उसके साथ रेप करते थे।

रेप करने वालों में 73 साल के बुजुर्ग भी

द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं का कहना है कि महिला के साथ 10 वर्षों से ज्यादा समय तक रेप की 92 घटनाएं हुईं। महिला से रेप करने वालों में 26 साल से लेकर 73 साल के बुजुर्ग शामिल थे। इनमें से कई आरोपी अब गिरफ्तार हुए हैं। महिला से रेप करने वालों में दमकलकर्मी, गाड़ी चालक, पार्षद, बैंककर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल थे। इस घिनौती वारदात में पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता का भी पता लगा रही है।

पत्नी के खाने में ड्रग्स मिलाता था

आरोपी की पहचान डॉमिनिक पी के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी पत्नी के खाने में एंटी एंग्जाइटी ड्रग लोराजेपाम मिलाकर देता था। पत्नी के बेहोश या नींद में चले जाने के बाद वह अपने 'अतिथियों' को मजान स्थित अपने घर पर बुलाता था। फिर ये लोग उसकी पत्नी का रेप और उसके साथ सेक्सुअल एक्ट्स करते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का पति इस कृत्य का वीडियो बनाता था। वह अपने पास इन अश्लील वीडियो को अपने यूएसवी ड्राइवर में 'अब्यूज' नाम से सेव करके रखा था। ये सभी वीडियो पुलिस को मिले हैं।

आरोपी के तीन बच्चे भी हैं

अधिकारियों का कहना है कि रेप की ये सभी घटनाएं साल 2011 से 2020 के बीच हुईं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने महिला से कई बार रेप किया। डॉमिनिक और उसकी पत्नी की शादी हुए 50 साल से अधिक का समय हो गया है और उनके तीन बच्चे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि डॉमिनिक एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए इन लोगों के संपर्क में आया था। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेक्सुअल एक्ट्स के बारे में जानकारी देता है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments