Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

दिनभर बक्से में बंद रखती...रात में निकालती बाहर, विधवा सलहज के घर में तीन दिन से छिपा था बहनोई; जेठानी ने पकड़ा खेल



कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को घर के अंदर कमरे में रखे लोहे के बड़े बक्से में छिपा कर रखा था।

युवक दिन भर बक्से में छिपा रहता था और रात में सबके सो जाने के बाद बाहर निकलता था।

बुधवार सुबह जब महिला की जेठानी को कमरे में रखे बक्से से आहट सुनाई दी, तो उसने चूहा होने के संदेह में बक्सा खोल दिया। बक्सा खुलते ही उसमें से महिला का प्रेमी (रिश्ते में बहनोई) बाहर निकल आया।

मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के पड़ोसियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और बाद में महिला व युवक दोनों को पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


दोनों चोरी-छिपे मिलते थे

ग्राम निवासी 35 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसका एक सात वर्षीय पुत्र भी है। पति की मौत के बाद उसके बहनोई का उसके घर आना जाना था। इस कारण दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए थे।

तीन महीने पहले बहनोई अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके घर से भाग गया था। उसकी भी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। तीन दिन पहले ही चोरी छिपे बहनोई अपनी प्रेमिका के घर आया और यहां पर रुक गया। किसी को शक न हो, इस कारण महिला ने प्रेमी को घर के दूसरे कमरे में रखे बक्से में छिपा दिया।

दिन में बक्से में सोता था बहनोई

बताया जा रहा है कि दिन भर प्रेमी बक्से में बंद रहता था और रात में सभी के सो जाने पर बाहर आता था। बुधवार की सुबह महिला घर के काम में व्यस्त हो गई तो उसके बक्से से कुछ आवाज आई। इस पर जेठानी ने बक्सा खोल दिया तो उसमें उसका प्रेमी (रिश्ते में बहनोई) बाहर निकला।


इस बात की सूचना पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने महिला व उसके प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की और बुधवार की सुबह पूरे गांव में घुमाया। हंगामा होने की सूचना ग्रामीणों ने कालपी कोतवाली पुलिस को दी।

कोतवाली निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। महिला ने किसी भी तरह की शिकायत करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments